विश्वकर्मा भारती/न्यूज़11 भारत
बेरमो /डेस्क: कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सीसीएल कारो परियोजना का चक्का जाम कर दिया. दरअसल चक्का जाम जल जंगल जमीन बचाओ के तहत किया गया. जिस आंदोलन में बैदकारो, चरकपानिया, बड़की कुंडी व कारो बस्ती के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल थे.
वही कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष वतन महतो ने बताया कि कारो परियोजना से सटे जंगल मे पेड़ कटाई कार्य में हमारे गांव के कुछ लोग प्रबंधन के साथ मिलकर षडयंत्र के तहत कटाई के कार्य में सहयोग कर रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि उक्त मामले को लेकर राज्यपाल सहित कल्याण विभाग व जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा गया है. इसके बाद भी इसपर कोई जांच नही किया जा रहा है.
कहा कि प्रबंधन अगर सरकार की अनुमति से पेड़ की कटाई कर रही है तो डीएफओ द्वारा निर्गत आदेश को प्रस्तुत करें. आगे उन्होंने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के वन उजाड़ने के लिए प्रबंधन आतुर है, जबकि ग्राम सभा का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया था. मौके पर रामेश्वर महतो, संतोष महतो, बिरसा स़रेऐ, रंजीत टुडू, मनु मरांडी, दिनेश मुर्मु , घनेश्वर महतो, मनोज कुमार ,सनी मुर्म, नारायण महतो, योगेंद्र महतो, सरस्वती देवी, विशु टुडू , दिनु हेंब्रम, दिनेश मुर्मू, सानिया देवी, राजबाला देवी सुमित्रा देवी, चुहिया देवी, बिल्सी देवी, हीरा देवी, मनवा देवी, बांधनी देवी, बसंती देवी, प्यारी देवी, मनोज हेंब्रम, बीरबल मुर्मू आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे.