ज्वेलरी दुकान से चोरी

जामताड़ा: ग्राहक बनकर आये युवकों ने ज्वेलरी दुकान से उड़ाए एक लाख के गहने, जांच में जुटी पुलिस 

सिद्धि ज्वेलर्स में दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और स्वर्ण आभूषण विक्रेता को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गए.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा: ग्राहक बनकर आये युवकों ने ज्वेलरी दुकान से उड़ाए एक लाख के गहने, जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क: 
जामताड़ा टाउन के सुमित्रा मार्केट स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और स्वर्ण आभूषण विक्रेता को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गए. घटना श्री कृष्णम वस्त्रालय के समीप स्थित प्रतिष्ठान में हुई. वारदात की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की.

पीड़ित दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दो व्यक्ति दुकान पर पहुंचे और कान के टॉप्स तथा मंगलसूत्र के पेंडेंट दिखाने को कहा. इसके बाद दुकानदार ने उन्हें कई आभूषण दिखाए. इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर दो पेंडेंट चुपके से गायब कर दिए. इसके बाद उन्होंने दुकानदार को दो हजार रुपये दिए और कहा कि वे अपनी महिला रिश्तेदार को लेकर वापस आ रहे हैं. दोनों के दुकान से निकलने के बाद जब दीनदयाल अग्रवाल ने आभूषणों का मिलान किया तो दो आभूषण कम मिले. इसके बाद उन्होंने तत्काल दुकान से बाहर निकलकर दोनों की तलाश की, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे. 

दुकानदार के अनुसार गायब किए गए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये है. दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग दिशाओं से दुकान में पहुंचे थे. एक व्यक्ति घूंघट साड़ी प्रतिष्ठान की ओर से, जबकि दूसरा पॉपुलर मेडिकल हॉल की तरफ से आया था. इनमें से एक ने सफेद रंग की शर्ट और सिर पर टोपी पहन रखी थी, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति जैसा प्रतीत हो रहा था. 

घटना की सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ सिद्धि ज्वेलर्स पहुंचे. पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दुकानदार से घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है. फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया.

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के लिए रांची तैयार: मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस परेड रिहर्सल, 9 बजे सीएम करेंगे झंडोत्तोलन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.