बेंगाबाद में बच्चा चोर के शक में युवक की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

बेंगाबाद में बच्चा चोर के शक में युवक की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

बेंगाबाद में बच्चा चोर के शक में युवक की पिटाई पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की जांच

न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क:
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत फिटकोरिया पंचायत के अमजो गांव में बच्चा चोरी के संदेह में एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. पिटाई में युवक घायल हो गया, जिसके बाद उसे बेंगाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि देर शाम एक युवक गांव के एक घर में घुस गया और वहां मौजूद बच्चे को पकड़ने की कोशिश करने लगा. घरवालों और आसपास के लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसी बात पर ग्रामीणों को उस पर बच्चा चोर होने का शक हुआ और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई. गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए. फिलहाल पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है.

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को पेश होगा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट
 
संबंधित सामग्री

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

झारखंड

बिहार

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

झारखंड

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

दहेज में मोबाइल नहीं मिला तो ससुराल वालों ने कर दी नवविवाहिता की हत्या

बिहार

दहेज में मोबाइल नहीं मिला तो ससुराल वालों ने कर दी नवविवाहिता की हत्या

हत्या के बाद घर मे बाहर से ताला मारकर भागे ससुराल वाले

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

झारखंड

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर