डॉ. हरिप्रिया ने सरकार व जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार, माता-पिता को मिलेगा स...

डॉ. हरिप्रिया ने सरकार व जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार, माता-पिता को मिलेगा सिनेयात्रा लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

डॉ हरिप्रिया ने सरकार व जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार माता-पिता को मिलेगा सिनेयात्रा लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

सरफराज आलम/न्यूज़11 भारत
लखीसराय/डेस्क:
लखीसराय जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी एवं श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर न्यास समिति, अशोक धाम के संस्थापक सचिव स्वर्गीय डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ. राजकिशोरी सिंह को मरणोपरांत सिनेयात्रा लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा. 

इस सम्मान के अंतर्गत इक्कीस हजार रुपये का चेक, स्मृति सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न एवं शॉल प्रदान किया जाएगा. यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र, समाजसेवा तथा सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है.

यह सम्मान उनके पुत्र डॉ. कुमार अमित, पुत्रवधू डॉ. रूपा सिंह, पुत्री डॉ. हरिप्रिया सिंह एवं दामाद डॉ. प्रभात कुमार द्वारा ग्रहण किया जाएगा. इस अवसर पर उनकी पुत्री व प्रख्यात महिला चिकित्सक डॉ. हरिप्रिया सिंह ने बिहार सरकार एवं लखीसराय जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके माता-पिता के समर्पित जीवन, सेवा भाव और सामाजिक योगदान की सच्ची पहचान है.

स्व. डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह एवं डॉ. राजकिशोरी सिंह ने वर्षों तक लखीसराय में चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों की निःस्वार्थ सेवा की और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई. डॉ हरीप्रिया सिंह ने कहा कि उनका जीवन सेवा, संस्कार और समाजहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है.

संबंधित सामग्री

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

झारखंड

बिहार

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

झारखंड

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

दहेज में मोबाइल नहीं मिला तो ससुराल वालों ने कर दी नवविवाहिता की हत्या

बिहार

दहेज में मोबाइल नहीं मिला तो ससुराल वालों ने कर दी नवविवाहिता की हत्या

हत्या के बाद घर मे बाहर से ताला मारकर भागे ससुराल वाले

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

झारखंड

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर