न्यूज़11 भारत
पश्चिमी चम्पारण/डेस्क: खबर पश्चिमी चम्पारण के रामनगर थाना क्षेत्र के धानरपा से हैं. जहाँ दहेज लोभियो ने एक बेटी की हत्या कर दी. दरसल दहेज मे कुछ नकद और फर्नीचर मिला अब मोबाइल फोन की मांग को लेकर ससुराल वाले 21 वर्षीय पिंकी कुमारी को बार बार टार्चर करते थे. पिंकी के पिता ने होली के बाद मोबाइल खरिदकर देने की बात कही थी. लेकिन पिंकी के साथ मारपीट गाली गलौज का सिलसिला जारी था. जब बेटी से फोन पर बात नहीं हुई तो मीलने आए पिता ने देखा घर में ताला लटका था. इसकी सुचना उसने रामनगर पुलिस को दी. जब पुलिस ने दरवाजा खोलावाया तो घर मे पिंकी का शव दिखा. गले मे काले जख्म के निशान से गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताया जा रहा है. पुरी घटना रामनगर थाना क्षेत्र धानरपा का बताया जा रहा है.