न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज निष्ठा तिवारी, संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा-11), गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की संयुक्त अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय सभागार से नवीन आपराधिक कानूनों यथा-भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के विभिन्न प्रावधानों का अनुपालन एवं अनुसंधान में साक्ष्य संकलन के लिये ई-साक्ष्य ऐप का सही एवं सकारात्मक प्रयोग करने से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.
बैठक के क्रम में निष्ठा तिवारी, संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा-II), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने जिलों द्वारा ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग करने में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही नवीन आपराधिक कानून के प्रावधान के अनुरूप कांडों का निर्धारित समय सीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने एवं अनुसंधान में वैज्ञानिक जाँच हेतु फॉरेंसिक टीम का मदद लेने का निर्देश दिया. इसके साथ ही साईबर क्राईम, Counter Terrorism, Drug Control, Disaster Management, Police Modernization, Foreigners की वैधता से संबंधित होने वाले समस्याओं के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा किया गया. चर्चा के दौरान उपरोक्त विषय से संबंधित पुलिस की कार्यक्षमता / कार्यप्रणाली को लेकर भी समीक्षा की गई.
उक्त बैठक में निष्ठा तिवारी, संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा-II), गृह मंत्रालय, भारत सरकार, तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के अतिरिक्त डॉ शाहिल अरोड़ा, उप-प्रधानाचार्य,सी०डी०टी०आई०, चंडीगढ़, संयुक्त निदेशक, एस०आई०बी०, राँची, डायरेक्टर डायरेक्टोरेट ऑफ प्रोसिक्युशन, डायरेक्टर हेल्थ सर्विस, झारखण्ड, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड, ए० विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, डॉ माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड, अजय लिंडा, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, कार्तिक एस०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झा०स०पु०, झारखण्ड, आदि पुलिस पदाधिकारी के साथ हिमांशु मोहन, एडिशनल सेक्रेटरी, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्टेट कोऑडिनेटर एन०आई०सी०आई०सी० जे०एस०, डिप्टी डायरेक्टर-डायरेक्टोरेट ऑफ प्रोसिक्युशन के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.