न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 21 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक केबल स्ट्रिंगिंग कार्य के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
कोकर डिवीजन अंतर्गत आरएमसीएच सब-डिवीजन के पनिटांकी पीएसएस से जुड़े बड़गाई फीडर के तहत प्रगतिशील नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान प्रगतिशील नगर, छठ तालाब, चित्रगुप्त नगर, महावीर नगर एवं मुक्तिधाम सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी. वहीं, इसी पीएसएस के अंतर्गत बूटी फीडर से जुड़े हनुमान नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी निर्धारित समय तक बाधित रहेगी.
इसके अतिरिक्त, आरएमसीएच पीएसएस के आरके मिशन फीडर से संबंधित कैसर कॉलोनी क्षेत्र में भी केबल स्ट्रिंगिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी. मोरहाबादी पीएसएस के अंतर्गत हरिहर सिंह फीडर से जुड़े 500 केवीए ट्रांसफॉर्मर (कब्रिस्तान) क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा, जिसके कारण कब्रिस्तान मोहल्ला की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग एवं समझदारी की अपेक्षा की है. विभाग का कहना है कि निर्धारित कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 35 एजेंडों पर लगी मुहर, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा