न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा के जामसोला पुल से एक एक व्यक्ति ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार सुबह जामसोला पुल पर एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर नदी में कूद गया. घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी की नजर उस व्यक्ति पर नहीं पड़ी. पुल के बीचोंबीच मोटरसाइकिल खड़ी मिलने के बाद मामले की जानकारी सामने आई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
लोगों को शक होने पर इसकी सूचना बहरागोड़ा तथा ओडिशा पुलिस को दी गई. दोनों थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं. नदी में बारिश के कारण पानी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है.
जांच में यह सामने आया कि नदी में कूदने वाले व्यक्ति का नाम रासबिहारी साहू है. वह उड़ीसा के चाडुआ का रहने वाला है. पुलिस यह पता लगाने के लिए जुटी हुई है कि किस उद्देश्य से उसने यह कदम उठाया. इधर सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों में टक्कर; 30 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रक, दो की मौत