क्या रांची की लड़की इंटरनेशनल स्तर पर कर रही ड्रग्स सप्लाई? युवती जांच एजेंसियों के रडार पर

ड्रग्स सप्लाई

क्या रांची की लड़की इंटरनेशनल स्तर पर कर रही ड्रग्स सप्लाई? युवती जांच एजेंसियों के रडार पर

रांची की रहने वाली एक युवती का नाम कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है.

क्या रांची की लड़की इंटरनेशनल स्तर पर कर रही ड्रग्स सप्लाई युवती जांच एजेंसियों के रडार पर

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची से जुड़ा एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. रांची की रहने वाली एक युवती का नाम कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है. युवती का नाम प्रेरणा और उसके पिता का नाम प्रभास कुमार बताया जा रहा है. प्रेरणा अब राष्ट्रिय और अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों की रडार पर है. संभवतः यह पहला मामला है, जब राजधानी रांची की किसी महिला का नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है.

मॉस्को से मिले इंटरपोल इनपुट के बाद केंद्रीय और राज्य स्तर की एजेंसियों ने मामले की जांच तेज कर दी है. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई तरह के दावे और चर्चाएं सामने आ रही हैं, हालांकि इनमें से कई दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के अनुसार, इंटरपोल से मिले इनपुट में कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में भारतीय एजेंसियों को सूचना साझा की गई थी. इसी क्रम में प्रेरणा का नाम भी सामने आया. बताया जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते भारत लौटी है. इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जांच शुरू कर दी है

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी. यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता के ठोस साक्ष्य मिलते हैं, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल एजेंसियां सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

संबंधित सामग्री

सावन की सोमवारी पर चिड़काधाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के नारों से गूंजा चंदनकियारी मार्ग

झारखंड

सावन की सोमवारी पर चिड़काधाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के नारों से गूंजा चंदनकियारी मार्ग

चारों ओर बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार मुलाकात

गृह मंत्री को झारखण्ड राज्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया

जमशेदपुर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोली

झारखंड

जमशेदपुर के बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी तीन गोली

स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भर्ती कराया गया टाटा मुख्य अस्पताल में

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे 60 ट्रिप स्पेशन ट्रेनों का करेगा परिचालन

झारखंड

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे 60 ट्रिप स्पेशन ट्रेनों का करेगा परिचालन

परीक्षार्थियों के साथ दूसरे यात्रियों को भी होगी काफी सहूलियत

बकाया वेतन भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कंजकीरो सबस्टेशन मुख्य गेट पर शुरू की भूख हड़ताल

झारखंड

बकाया वेतन भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कंजकीरो सबस्टेशन मुख्य गेट पर शुरू की भूख हड़ताल

मांगें मानने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी