पलामू: माँ की डांट से आहत युवती ने खाया जहर,  इलाज के क्रम में मौत; गांव में पसरा मातम

युवती ने खाया जहर

पलामू: माँ की डांट से आहत युवती ने खाया जहर,  इलाज के क्रम में मौत; गांव में पसरा मातम

मां की मामूली डांट से गुस्सा होकर 18 वर्षीय युवती ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया.

पलामू माँ की डांट से आहत युवती ने खाया जहर  इलाज के क्रम में मौत गांव में पसरा मातम 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरगड़ा गांव में एक छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद मातम में बदल गया. मां की मामूली डांट से गुस्सा होकर 18 वर्षीय युवती ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान कमलेश रजवार की पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, कल शुक्रवार की सुबह पूनम अपने छोटे भाई को खाना परोस रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर मां ने उसे फटकार लगा दी. मां की बात दिल पर लग जाने के कारण आहत पूनम ने आवेश में आकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया. जहर का असर होते ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे देख परिजन बदहवास हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) रेफर कर दिया. हालांकि, चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया.

घटना के बाद अस्पताल में तैनात पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हृदयविदारक घटना से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में सन्नाटा और शोक की लहर व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला में बड़ी कार्रवाई! पेड़ा दुकान से 1060 किलो खोया सील, कई होटलों और दुकानों में मिला मिलावटी सामान

संबंधित सामग्री

पूर्व IAS अधिकारी शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष

राजनीति

पूर्व IAS अधिकारी शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, पदभार ग्रहण करते ही संभालेंगी जिम्मेदारी

चांडिल रेंज के कुकड़ू प्रखंड के कूदा गांव में जंगली हाथी घुसने से ग्रामीणों में दहशत

झारखंड

चांडिल रेंज के कुकड़ू प्रखंड के कूदा गांव में जंगली हाथी घुसने से ग्रामीणों में दहशत

हाथी घरों, बाड़ों और खेतों में तोड़फोड़ कर रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है

बेगूसराय में इंसानियत शर्मसार! भरी पंचायत में महिला और युवक को

बिहार

बेगूसराय में इंसानियत शर्मसार! भरी पंचायत में महिला और युवक को 'तालिबानी सजा', दोनों से थूक चटवाने का VIDEO वायरल

अब दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

झारखंड

'झारखण्ड में अवसर एवं चुनौतियां : सतत एवं प्रतिस्पर्धी विकास पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में' विषय पर संगोष्ठी

संगोष्ठी में झारखण्ड के 19 जिलों के चैम्बरों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर किया मंथन

मां को पिटाई से बचाने पहुंचे बेटे पर पिता ने किया चाकू से हमला, हाथ में लगी गंभीर चोट

झारखंड

मां को पिटाई से बचाने पहुंचे बेटे पर पिता ने किया चाकू से हमला, हाथ में लगी गंभीर चोट

पिता के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग