न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर सुभाष चौक स्थित घर में कल गुरुवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान खुशी कुमारी के रूप में हुई है. बेटी की मौत के बाद परिजनों ने उसके प्रेमी राजेश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है. वीडियो कॉल पर सुसाइड करने की बात सामने कही जा रही है. मामले में प्रेमी राजेश कुमार के खिलाफ परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: रांची: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज