नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
बसिया/डेस्क: बसिया प्रखंड के आर्या बेरिटोली निवासी बुधवा उरांव बीते करीब छह महीनों से सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद बिस्तर पर हैं. हादसे के बाद से ही उनकी शारीरिक स्थिति खराब है, जिससे उनका परिवार आर्थिक और मानसिक तंगी से गुजर रहा है.
जैसे ही इस बात की जानकारी युवा समाजसेवी अनमोल टोप्पो को मिली, वे तुरंत हरकत में आए. अनमोल टोप्पो अपनी टीम के साथ पीड़ित बुधवा उरांव के घर पहुंचे, उनका हाल-चाल जाना और परिवार को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए राशन और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की.
अनमोल टोप्पो ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि आगे भी उन्हें हर संभव सहयोग और चिकित्सीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में वे और उनकी टीम पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ी है.
इस मानवीय कार्य के दौरान मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार सिंह, लखन सिंह, शिलानंद बड़ा, बहुरा उरांव और रामा पाण्डेय उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: ट्रंप को भाया सीरिया का प्लान, हार्मुज को लेकर ईरान की दादागीरी भी होगी खत्म, भारत और यूरोप भी रहेंगे फायदे में