न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क : प्रखंड के ठाकुरगांव में स्थित विधायक कार्यालय में शनिवार को संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत् जिलाध्यक्ष चयन के लिए रायशुमारी करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कांेगड़ी, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहजादा अनवर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश किरण शामिल हुए. इनकी उपस्थिति में जिलाध्यक्ष के चयन के लिए रायशुमारी की गई. इस दौरान प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने सभी को संगठन सृजन के तहत किये जा रहे कार्यों से भी सभी को अवगत कराया गया. प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहु की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन जाकिर हुसैन ने किया. मौके पर गोपाल तिवारी, सरफराज अहमद, धनंजय साहू, राजेन्द्र यादव, उमा पांडेय, सभी पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद थे
यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण के साथ पितृपक्ष की हो रही शुरुआत और सूर्यग्रहण के साथ होगा अंत