224 राजस्व कर्मियों का निलंबन-वापसी मामला साफ, जनगणना के बीच बिहार सरकार का आया बड़ा फैसला

224 राजस्व कर्मियों का निलंबन-वापसी मामला साफ, जनगणना के बीच बिहार सरकार का आया बड़ा फैसला

बिहार में 11 फरवरी से 19 अप्रैल 2026 के बीच निलंबित किए गए 224 राजस्व कर्मचारियों को नियमावली 2025 के तहत वापस बुला लिया गया।जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जिला समाहर्ताओं ने विभागीय ...

224 राजस्व कर्मियों का निलंबन-वापसी मामला साफ जनगणना के बीच बिहार सरकार का आया बड़ा फैसला

224 राजस्व कर्मियों का निलंबन-वापसी मामला साफ |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

हाइलाइट्स - 

  • 14-15 अप्रैल को विभिन्न जिलों में 224 कर्मचारियों को किया गया था निलंबित
  • बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2025 के तहत हुई वापसी
  • जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए लिया गया निर्णय

पटना -  राज्य में राजस्व कर्मचारियों के निलंबन और उसकी वापसी को लेकर स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग नियमावली 2025 के अनुसार नियुक्ति एवं अनुशासनिक कार्रवाई का अधिकार जिलों के समाहर्ताओं को प्राप्त है, और इसी प्रावधान के तहत संबंधित कार्रवाई की गई।
      
विभागीय जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी से 19 अप्रैल 2026 के बीच जिन राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई, वह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशों के आलोक में जिला समाहर्ताओं द्वारा की गई थी। 13 अप्रैल को अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल द्वारा जारी पत्र में कार्य पर नहीं लौटने वाले कर्मियों पर अनुशासनिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया था, जिसके आधार पर 14 और 15 अप्रैल को विभिन्न जिलों में 224 कर्मचारियों का निलंबन किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा किसी भी स्तर पर सीधे निलंबन का आदेश जारी नहीं किया गया था, बल्कि यह पूरी कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नियमावली के तहत की गई। निलंबन वापसी के संबंध में भी विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है।

19 अप्रैल को अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल द्वारा जारी पत्र में भारत की जनगणना 2027 के मद्देनजर राजस्व कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए समाहर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इसके बाद जिलों में नियमों के अनुरुप निलंबन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई।  इसके अलावा 17 अप्रैल को कार्य पर लौटने वाले कर्मचारियों के संबंध में भी विभाग द्वारा सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए थे, जिससे प्रशासनिक कार्यों को सामान्य करने में सहायता मिली।

इसे भी पढ़ें - पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

संबंधित सामग्री

मोतिहारी में SFC मजदूरों की हड़ताल, न्यूनतम मजदूरी और PF-ESI गड़बड़ी पर बवाल

बिहार

मोतिहारी में SFC मजदूरों की हड़ताल, न्यूनतम मजदूरी और PF-ESI गड़बड़ी पर बवाल

मोतिहारी में SFC से जुड़े मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी, बकाया भुगतान और PF-ESI गड़बड़ी को लेकर हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा, जिससे

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

राजनीति

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

निशांत कुमार 3 मई से बिहार दौरे पर निकलकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वहीं, जदयू ने 2030 तक 200 सीट जीतने का लक्ष्य तय कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है।

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

राजनीति

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में टाइल्स गिरने के दावे को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही उठे इन सवालों ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर बहस तेज कर दी .

बुद्ध पूर्णिमा 2570वीं वर्षगांठ: बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर भव्य रुप से सुसज्जित, तैयारियां जोरों पर

बिहार

बुद्ध पूर्णिमा 2570वीं वर्षगांठ: बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर भव्य रुप से सुसज्जित, तैयारियां जोरों पर

बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा की 2570वीं वर्षगांठ को लेकर महाबोधि मंदिर परिसर भव्य रूप से सजाया गया है और तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु ध्यान, प्रार्थना ...