चंदवा के अभिजीत पावर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन, बहाली नहीं हो...

चंदवा के अभिजीत पावर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन, बहाली नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

चंदवा के अभिजीत पावर प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन बहाली नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: चंदवा के बाना-चकला स्थित अभिजीत पावर प्लांट का संचालन संभाल रही ओएएसपीएल प्रबंधन के खिलाफ शुक्रवार को मेन पावर कर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा. अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में कर्मियों ने प्रबंधन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए जोरदार विरोध जताया.

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. कर्मियों का कहना है कि गत मार्च माह के अंत में प्रबंधन और रैयतों के बीच हुए समझौते के तहत कुल 218 कर्मियों में से 130 कर्मियों को मार्च महीने में काम पर रख लिया गया था, जबकि शेष लगभग 50 से अधिक कर्मियों को अप्रैल और मई माह में बहाल करने का आश्वासन दिया गया था.

कर्मियों का आरोप है कि लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक बाकी कर्मियों की बहाली नहीं की गई है. इससे प्रभावित कर्मियों और उनके परिवारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कहा कि प्रबंधन सिर्फ समय पर समय दे रहा है, लेकिन रोजगार देने को लेकर गंभीर नहीं है.

आक्रोशित कर्मियों ने प्रबंधन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर शेष कर्मियों को काम पर नहीं रखा गया, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे.

वहीं मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रबंधन के वाइस प्रेसिडेंट पीसी जोशी ने कहा कि प्रबंधन ने अपने वादे के अनुरूप 130 कर्मियों को बहाल किया है. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्लांट में काम काफी कम चल रहा है, जिस कारण बाकी कर्मियों को फिलहाल काम पर नहीं रखा जा सका है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही प्लांट में कार्य बढ़ेगा, शेष कर्मियों की भी बहाली की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण, डीसी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए कई आवश्यक निर्देश

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह