पिपरवार के बचरा साईडिंग में मजदूरों का आंदोलन हुआ शुरू, न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पिपरवार के बचरा साईडिंग में मजदूरों का आंदोलन हुआ शुरू, न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पिपरवार के बचरा साईडिंग में मजदूरों का आंदोलन हुआ शुरू न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मुमताज अहमद/न्यूज11 भरत
पिपरवार/डेस्क:
सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा साईडिंग में कार्यरत असंगठित मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है.मजदूरों का कहना है कि उन्हें हाई पावर कमेटी द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है,जिससे उनका जीवन-यापन प्रभावित हो रहा है.मजदूरों ने एकजुट होकर साईडिंग परिसर में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने स्पष्ट किया कि वे लंबे समय से उचित मजदूरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है.

आंदोलनरत मजदूरों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और न्यूनतम मजदूरी लागू नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे.उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है,जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कम्पनी, प्रबंधन और प्रशासन की होगी. मजदुरो ने कहा कि एचपीसी के तहत न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर पूर्व में प्रबंधन को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन प्रबंधन के द्वारा अभी तक कोई पहल नहीं की गई है.नयी कम्पनी ने साईडिंग मे टेंडर लेकर काम चालु कर दिया है.

मजदूरों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा कराने की अपील की है, ताकि उन्हें उनका उचित हक मिल सके और वे सम्मानजनक जीवन जी सकें. मजदूरों के इस आंदोलन के कारण साइडिंग परिसर में रैक लोडिंग एवं लेबलिंग का काम पूरी तरह से बंद हो गया है. इस मौके पर बिजली महतो, चमन महतो, जयशंकर चौधरी, मुंशी महतो, शंकर महतो, संतोष कुमार, भोला महतो, चंद्रदेव ठाकुर,कालेश्वर ठाकुर, निर्मल महतो, पिंटू मुंडा, राजेश ठाकुर,जगदीश महतो, जितेन्द्र महतो, घुमेश्वर महतो, चिंतामण महतो, मुनेश्वर महतो,उमेश प्रसाद, संजू सोनी, मंटू सिंह,करण महतो सहित कई मजदूर मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: बचरा में गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी, भारी भीड़ के बीच पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

क्राइम

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

बक्सर में एक युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कथित साजिश रचने का मामला सामने आया है, जिसमें उसने CIA को ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की थी।

गोइलकेरा के डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

झारखंड

गोइलकेरा के डेरोवां के पास सैकड़ों गोवंशीय पशु बरामद, गोइलकेरा पुलिस ने की कार्रवाई

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व एक स्टॉफ छोड़ सब नदारद, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सिविल सर्जन लिखा पत्र

झारखंड

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व एक स्टॉफ छोड़ सब नदारद, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सिविल सर्जन लिखा पत्र

कोडरमा नगर पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

झारखंड

कोडरमा नगर पंचायत की हुई पहली बोर्ड बैठक, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

चंदवा: ख्रीस्त राजा विद्यालय में पुलिस का कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

चंदवा: ख्रीस्त राजा विद्यालय में पुलिस का कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित