जपला रेलवे स्टेशन

पलामू: जपला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर महिला घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

रेल कर्मी को महिला ने बताया कि वह जपला से बनारस जाने के लिए ट्रेन में यात्रा कर रही थी.

By : Dipali Kumari
पलामू: जपला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर महिला घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
जपला स्टेशन के नावाडीह रेलवे स्टेशन की ओर किलोमीटर संख्या 366/23-25 के पास आज शनिवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलने पर रेलवे कर्मियों व रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायल महिला की पहचान इसलामगंज, हुसैनाबाद निवासी शबनम बानो 40, पति अकबर हुसैन के रूप में हुई है. 

रेलवे के अनुसार, जपला स्टेशन मास्टर को सूचना मिली थी कि उक्त किलोमीटर के पास एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है. सूचना पर उप निरीक्षक रामनरेश राम टीम के साथ मौके पर पहुंचे. स्ट्रेचर की मदद से महिला को उठाकर निजी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. रेल कर्मी को महिला ने बताया कि वह जपला से बनारस जाने के लिए ट्रेन में यात्रा कर रही थी. ट्रेन के गेट के पास बैठने के दौरान उसे झपकी आ गई और वह नीचे गिर गई. हादसे में उसके सिर, बाएं बाजू और दाहिनी कोहनी में चोट आई है. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर उसके पति अकबर हुसैन अस्पताल पहुंचे और महिला को आगे के इलाज के लिए ले गए. परिजनों ने बताया कि ट्रेन में भीड़ थी जिसके वजह से गेट के पास ही थी.

इसे भी पढ़ें: डुमरी: आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया SDPO कार्यालय का निरीक्षण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.