सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क: भुरकुंडा और भदानी नगर में उत्पाद मचाने के के बाद जंगली हाथी अब सेंट्रल सौंदा कोलियारी के जंगलों की ओर चला गया है. इलाके में हाथी देखने के बाद कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है. इस संबंध में वन विभाग का कहना है कि हाथी झुंड से बिछड़ जाने का कारण इधर-उधर भटक रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाथी के करीब न जाएं. साथ ही हाथी के साथ छेड़छाड़ भी न करें.
इसे भी पढ़ें: विनीत तिवारी हत्याकांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई