चाईबासा में West Singhbhum T20 प्रीमियर लीग का आगाज, DCऔर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खि...

West Singhbhum T20

चाईबासा में West Singhbhum T20 प्रीमियर लीग का आगाज, DCऔर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किया उद्घाटन

उपायुक्त ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, ऐसी लीग से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा.

चाईबासा में west singhbhum t20 प्रीमियर लीग का आगाज dcऔर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने किया उद्घाटन

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत  
चाईबासा/डेस्क:
चाईबासा के होटल सैफरन सूट्स के हॉल में West Singhbhum T20 प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिले के उपायुक्त मनीष कुमार, भारतीय टीम के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है, ऐसी लीग से स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा. सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम ने भी युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि झारखंड की धरती से कई बड़े क्रिकेटर निकले हैं, यह लीग भविष्य के सितारों को तैयार करेगी.

आयोजन समिति के अनुसार यह टूर्नामेंट 22 सितंबर से शुरू होगा. लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें चाईबासा चैलेंजर्स, कोल्हान किंग्स, सारंडा वॉरियर्स, जगन्नाथपुर टाइगर्स, चक्रधरपुर रॉयल्स और मनोहरपुर लायंस. सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव असीम कुमार सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय चौबे सहित कई गणमान्य नागरिक और सभी टीमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सभी थानों में CCTV लगाने का निर्देश, हाईकोर्ट ने DGP को जारी किया अवमानना नोटिस

संबंधित सामग्री

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

झारखंड

बरवाडीह में आदिशक्ति महावीर मंदिर दुर्गा पूजा कमिटी गठित, राजेंद्र कुमार ‘बबलू’ अध्यक्ष, विवेक सिंह सचिव बने

कमल किशोर सिंह ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर में वृद्ध महिला से सोने की बाली छिनतई, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है.

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया