Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिलेगी ठंडक.. 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिलेगी ठंडक.. 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया हैं. तेज हवाओं और झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है लेकिन कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ हैं. राजधानी रांची समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई हैं.

24 घंटे में 5 से 8 डिग्री तक लुढ़का पारा
पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली. रांची का अधिकतम तापमान गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी करीब 18 डिग्री तक पहुंच गया. तेज हवाओं की रफ्तार रांची में 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही और करीब 3.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. 

17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के 17 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. इस दौरान तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं. बता दें कि, गुरुवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने राजधानी की निजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया. झारखंड बिजली वितरण निगम की तैयारियां इस मौसम के सामने कमजोर साबित हुई. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानि का सामना करना पड़ा.

हरमू समेत कई इलाकों में घटों अंधेरा
हरमू इलाके में ब्रेकर खराब होने के कारण करीब 6 घंटे तक बिजली नहीं रही. दोपहर 3 बजे गई बिजली देर रात तक बहाल नहीं हो सकी. चिरौंदी, कांके, रातू रोड, हरमू, बहुबाजार, कोकर, डोरंडा, हिनू, बुकरू और ओरमांझी जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित रहे.

टाटीसिल्वे में 9 घंटे ब्लैकआउट
टाटीसिल्वे में हालात और भी खराब रहे, जहां करीब 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. आधी रात से लेकर सुबह तक लोग अंधेरे में रहे और पानी की समस्या से जूझते रहे. हालांकि बिजली गुल होने के कारणों को लेकर विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. एक तरफ जहां बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती और अव्यवस्था ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. 

तेज आंधी ने शहर की रफ्तार रोकी
राजधानी रांची में तेज आंधी और बारिश ने गुरुवार को जमकर कहर बरपाया. मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच दोपहर बाद करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने शहर के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया. जगह-जगह पेड़ गिर गए, बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया.

यह भी पढ़े: झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.