न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल दी हैं. गर्मी और उमस से तंग जनता अब कूलर और पंखा छोड़ रजाई लेकर बैठी नजर आ रही हैं. खासकर बोकारो, रांची, खूंटी, कोडरमा और जामताड़ा जैसे जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश और वज्रपात ने दस्तक दी हैं. राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में तेज हवा और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया हैं.
मौसम विभाग ने आज शनिवार के लिए झारखंड के रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और बादल छाए रहने का अनुमान हैं. कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं.
तापमान में गिरावट, गर्मी से थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती हैं. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, यह राहत अस्थायी है और इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी के संकेत हैं.
यह भी पढ़े: एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश