न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में आगामी 4-5 दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 2 से 5 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है. खासकर दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
पिछले 24 घंटे में रांची, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो में हल्की बारिश दर्ज की गई. वहीं दुमका के महरो में सबसे अधिक 23.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. हालांकि राज्य के कई जिलों में बारिश नहीं होने से उमस का असर बना रहा है. राजधानी रांची के कई इलाकों में कल दोपहर कड़ी धूप के कारण गर्मी भी महसूस हुई.
इसे भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी: रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, पहाड़ी मंदिर जाने वाले रास्तों में गाड़ियों की नो एंट्री