Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का अजीब खेल! दोपहर में धूप, फिर अचानक बारिश से ठंड का अहसास

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का अजीब खेल! दोपहर में धूप, फिर अचानक बारिश से ठंड का अहसास

jharkhand weather झारखंड में मौसम का अजीब खेल दोपहर में धूप फिर अचानक बारिश से ठंड का अहसास

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में अप्रैल के महीने में जहां आमतौर पर गर्मी अपना असर दिखाने लगती है, वहीं इस बार मौसम ने चौंका दिया हैं. राजधानी रांची समेत खूंटी, लोहरदगा और लातेहार में ठंड का अहसास हो रहा हैं. हालात ऐसे है कि लोग गर्मी के मौसम में भी चादर ओढ़ने को मजबूर हैं. न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा हैं. राजधानी रांची में मौसम का मिजाज और भी अनोखी देखने को मिला. दोपहर में तेज धूप के बीच अचानक झमाझम बारिश ने लोगों को चौंका दिया. मौसम का यह बदला रूप आम जनजीवन को भी प्रभावित कर रहा हैं.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. इनमें देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरे और ओले पड़ने की आशंका जताई गई हैं.

आज झारखंड में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई हैं. विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई हैं.

इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर
रामगढ़, हजारीबाग, गुमला समेत कई जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिलेगा. यहां बारिश के साथ तेज गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी हुई हैं.

यह भी पढ़े: झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड के इंडक्शन फर्नेस में दुर्घटना के कारण 3 मजदूरों की मौत, 06 घायल 
 
संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात 

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना