डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में मिली राहत.. ...

डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में मिली राहत.. 2 हफ्तों के युद्धविराम बनी सहमति

डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में मिली राहत 2 हफ्तों के युद्धविराम बनी सहमति

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक मोड़ सामने आया हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल स्थगित करने का ऐलान किया हैं. यह युद्धविराम दो हफ्तों के लिए लागू रहेगा, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा हमले रोकने पर सहमति बनी हैं. इस पहल में इजरायल की भी सहमति शामिल बताई जा रही हैं. 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे दो सप्ताह तक ईरान पर बमबारी और अन्य सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए तैयार हैं. उन्होंने इसे व्यापक युद्धविराम की दिशा में एक अहम कदम बताया और कहा कि यह दोनों पक्षों के लिए बातचीत का अवसर हैं. ट्रंप के अनुसार, यह फैसला शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया. दोनों नेताओं ने संभावित हमलों को टालने की अपील की थी. अब आगे की वार्ता पाकिस्तान में होने की संभावना जताई जा रही हैं. 

सशर्त युद्धविराम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलना जरूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि यह युद्धविराम पूरी तरह सशर्त हैं. उन्होंने कहा कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलना होगा, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मार्ग हैं. इसे क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए जरूरी कदम बताया गया हैं. ट्रंप ने इस समझौते को ‘दोतरफा युद्धविराम’ करार देते हुए कहा कि इस अवधि में दोनों पक्षों से पीछे हटने की उम्मीद की जा रही हैं. उनका दावा है कि अमेरिका अपने अधिकांश सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुका है और अब वार्ता निर्णायक चरण में पहुंच रही हैं. 

ईरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, समझौते की उम्मीद
ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका को ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार माना जा रहा हैं. उनके मुताबिक, कई अहम मुद्दों पर पहले ही सहमति बन चुकी है और दीर्घकालिक शांति की दिशा में प्रगति हो रही हैं. 

डेडलाइन से पहले बड़ा फैसला, बदला माहौल
गौरतलब है कि यह ऐलान उस समय आया जब ट्रंप द्वारा तय की गई डेडलाइन खत्म होने वाली थी. इससे पहले उन्होंने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया था, जिसकी व्यापक आलोचना भी हुई लेकिन इस नए फैसले ने वैश्विक स्तर पर राहत की उम्मीद जगाई हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी पुष्टि की है कि बातचीत जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि आगे की दिशा राष्ट्रपति ट्रंप के रुख के अनुसार तय होगी और अमेरिका की प्राथमिकता क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना हैं. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का अजीब खेल! दोपहर में धूप, फिर अचानक बारिश से ठंड का अहसास
 

संबंधित सामग्री

RR Vs MI: यशस्वी-वैभव का तूफान, राजस्थान ने मुंबई को पछाड़ा.. लगातार तीसरी बार जीती

खेल

RR Vs MI: यशस्वी-वैभव का तूफान, राजस्थान ने मुंबई को पछाड़ा.. लगातार तीसरी बार जीती

Baisakhi 2026: 13 या 14 अप्रैल.. कब है बैसाखी? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन

देश-विदेश

Baisakhi 2026: 13 या 14 अप्रैल.. कब है बैसाखी? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का अजीब खेल! दोपहर में धूप, फिर अचानक बारिश से ठंड का अहसास

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का अजीब खेल! दोपहर में धूप, फिर अचानक बारिश से ठंड का अहसास

दरभंगा: 55 साल के नंदोई संग 26 साल की महिला फरार, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई पीछे 

बिहार

दरभंगा: 55 साल के नंदोई संग 26 साल की महिला फरार, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई पीछे 

जारंगडीह में अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक में डॉ अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाये जाने का लिया गया निर्णय

झारखंड

जारंगडीह में अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक में डॉ अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाये जाने का लिया गया निर्णय