RR Vs MI: यशस्वी-वैभव का तूफान, राजस्थान ने मुंबई को पछाड़ा.. लगातार तीसरी बार जीती

RR Vs MI: यशस्वी-वैभव का तूफान, राजस्थान ने मुंबई को पछाड़ा.. लगातार तीसरी बार जीती

rr vs mi यशस्वी-वैभव का तूफान राजस्थान ने मुंबई को पछाड़ा लगातार तीसरी बार जीती

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आईपीएल 2026 में राजस्था रॉयल्स ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बारिश के कारण मैच को 11-11 ओवर का कर दिया गया. करीब 2 घंटे 40 मिनट की देरी के बाद शुरू हुए इस मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई इंडियन्स को 27 रन से हराया.

राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. दोनों बल्लेबाजी ने सिर्फ 5 ओवर में 80 रन ठोककर मुंबई के गेंदबाजी की कमर तोड़ दी. वैभव ने 14 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे. खास बात यह रही कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सभी को चौंका दिया.

जायसवाल का जलवा, अकेले दम पर बड़ा स्कोर
वैभव के आउट होने के बाद जायसवाल ने मोर्चा संभाला और 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 32 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. राजस्थान ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियन्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पहले 3 ओवर में ही रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और रायन रिक्ल्टन ने विकेट गंवा दिए. इसके बाद 5वें ओवर में कप्तान हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा भी आउट हो गए, जिससे टीम 46 रन पर 5 विकेट गंवाकर पूरी तरह दबाव में आ गई.

मुंबई के लिए नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड ने 47 रन की साझेदारी कर उम्मीद जगाई, लेकिन यह कोशिश ज्यादा देर टिक नहीं सकी. दोनों बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए और टीम 123 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की और शानदार फॉर्म का संकेत दिया. वहीं मुंबई इंडियंस को 3 मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की स्थिति थोड़ी मुश्किल नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़े: Baisakhi 2026: 13 या 14 अप्रैल.. कब है बैसाखी? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन
 
संबंधित सामग्री

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

झारखंड

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

झारखंड

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी