Jharkhand Weather: तपते झारखंड पर मौसम मेहरबान! रांची समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना

Jharkhand Weather: तपते झारखंड पर मौसम मेहरबान! रांची समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना

jharkhand weather तपते झारखंड पर मौसम मेहरबान रांची समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने जा रहा हैं. राज्य के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई हैं. इसके सतह तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती हैं.

शनिवार को क्या था मौसम का हाल?
शनिवार को झारखंड का सबसे गर्म जिला पलामू रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची में भी गर्मी का असर तेज रहा और अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा जमशेदपुर में 40.3 डिग्री, बोकारो में 41.2 डिग्री, सरायकेला में 42.6 डिग्री और सिमडेगा में 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 अप्रैल के बीच देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज, रांची, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, धनबाद और कोडरमा समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता हैं. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं.

मौसम विभाग ने 26 अप्रैल से 1 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. 27 और 28 अप्रैल को कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी दी गई हैं. वहीं 29 अप्रैल से 1 मई के बीच भी कई इलाकों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता हैं. राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता हैं. जहां शनिवार को पारा 41 डिग्री के करीब पहुंच गया था, वहीं अब अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान हैं. संताल परगना प्रमंडल के कई जिलों में शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को राहत मिली. गोड्डा समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों तक इस क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई हैं. 

यह भी पढ़े: रांची में कोबरा बटालियन के जवान की पत्नी के कैंटीन में हुई चोरी, लगभग 27 हजार रुपए ले उड़े चोर
 

संबंधित सामग्री

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

झारखंड

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

झारखंड

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

झारखंड

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

झारखंड

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन 

झारखंड

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन