झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

By : News11 Bharat
झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के हजारों पुलिसकर्मियों के पक्ष में एक अहम निर्णय सुनाते हुए सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आठ सप्ताह के भीतर पात्र सभी कर्मियों को एसीपी (ACP) और एमएसीपी (MACP) का लाभ दिया जाए. अदालत ने यह भी आदेश दिया कि लंबित बकाया राशि (एरियर) का भुगतान भी इसी तय समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए.

सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
यह फैसला याचिका WP(S) 876/2025, कर्ण सिंह बनाम झारखंड सरकार व अन्य पर सुनवाई के दौरान आया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सख्त रुख अपनाया. कोर्ट के निर्देश पर डीजीपी तदाशा मिश्र, गृह सचिव वंदना डाडेल और कार्मिक डीआईजी सुरेंद्र झा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए. सुनवाई के दौरान न्यायालय ने राज्य सरकार को इस मामले में दायर एलपीए (लेटर पेटेंट अपील) वापस लेने का निर्देश भी दिया.

पीटीसी शर्त हटने से सभी को मिलेगा लाभ
इस फैसले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि अब पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग कोर्स) पास और फेल दोनों श्रेणियों के पुलिसकर्मी एसीपी और एमएसीपी लाभ के पात्र होंगे. पहले तकनीकी कारणों और प्रशिक्षण से जुड़ी बाध्यता के कारण कई कर्मियों को यह लाभ नहीं मिल पा रहा था. अदालत के हस्तक्षेप के बाद अब यह अड़चन दूर हो गई है. सुनवाई के दौरान डीजीपी और गृह सचिव ने कोर्ट के निर्देशों को लागू करने पर सहमति जताई.

पुलिस संगठन ने फैसले का किया स्वागत
झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पुलिसकर्मियों की जीत बताया. उन्होंने कहा कि यह आदेश उन जवानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से अपने वित्तीय अधिकारों का इंतजार कर रहे थे. उनके अनुसार, इस फैसले से पुलिस बल के मनोबल में वृद्धि होगी और उन्हें समय पर वित्तीय प्रोन्नति का लाभ मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर में कबूतरबाजी प्रतियोगिता, परंपरा और जुनून का अनोखा संगम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.