Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम बदलेगा करवट! 25-26 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश की संभावना

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम बदलेगा करवट! 25-26 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश की संभावना

jharkhand weather झारखंड में मौसम बदलेगा करवट 25-26 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश की संभावना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं. मौसम विभाग ने 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया हैं. विशेषकर राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा.
इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा शामिल है, जहां आसमान पर घने बादल छाए रहेंगे और कई जगह बिजली गिरने की भी संभावना हैं. वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क लेकिन सुहावना बना रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी हैं.

बारिश से गिरेगा पारा, महसूस होगी हल्की ठंड
पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में झारखंड के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी. 24 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है लेकिन 25-26 अक्टूबर को बारिश के बाद पारा घटकर अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं. इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी और मौसम में ताजगी बढ़ेगी.

रांची और मध्य झारखंड में रहेगा खुशनुमा मौसम
राज्य के मध्य जिलों जैसे रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ और मौसम सामान्य रहेगा. रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैं. वहीं, कोडरमा और चतरा में दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि रामगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है, जिससे यहां सबसे पहले ठंड का एहसास शुरू हो सकता हैं.

बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो-प्रेशर एरिया
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना हैं. इसका असर 26 अक्टूबर के बाद झारखंड के मौसम पर भी दिख सकता है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अभी के लिए अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर बना रहेगा यानी साफ है झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड दस्तक देने की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़े: बिहार चुनाव में पावर स्टार की पत्नी की एंट्री! ज्योति सिंह ने काराकाट से भरा निर्दलीय नामांकन

संबंधित सामग्री

देवघर उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झारखंड

देवघर उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

झारखंड

तकनीकी समावेश की ओर बढ़ते कदम, गुमला के वनटोली में प्रेमसागर फाउंडेशन के नए स्किल डेवलपमेंट ब्लॉक का भव्य शुभारंभ

पहले छोड़ो मेरे भसुर को,नहीं तो टॉवर से कूद कर दे दूंगी जान; मोतिहारी में  महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस रही परेशान

क्राइम

पहले छोड़ो मेरे भसुर को,नहीं तो टॉवर से कूद कर दे दूंगी जान; मोतिहारी में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस रही परेशान

मोतिहारी में भसुर की गिरफ्तारी के विरोध में एक महिला टॉवर पर चढ़ गई और करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस और प्रशासन ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

झारखंड

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू