Jharkhand Weather: बदलने वाला है झारखंड में मौसम का मिजाज! दो दिन बाद ठंड से मिलेगी राहत

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: बदलने वाला है झारखंड में मौसम का मिजाज! दो दिन बाद ठंड से मिलेगी राहत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक शीतलहर का असर बना रह सकता है, लेकिन इसके बाद ठंड की तीव्रता में कमी आने की संभावना हैं. दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिल सकती हैं.

अब भी बरकरार है ठिठुरन और कनकनी
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड और तेज कनकनी बनी रही. सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहा. लोहरदगा और पाकुड़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. ठंडी पछुआ हवाओं की रफ्तार करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस की गई.

बीते 24 घंटे में गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं राजधानी रांची में तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि ठंड का असर अब भी बना हुआ हैं. रांची में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया

दो दिन बाद बदलेगा मिजाज
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अभी दिख रहा है, जिससे अगले एक-दो दिन तक तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट संभव है लेकिन इसके बाद पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. खासकर संताल परगना और आसपास के जिलों में ठंड की तीव्रता कम होने की संभावना जताई गई हैं.

13 जिलों में येलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं. हालांकि फिलहाल ठंड से पूरी राहत नहीं है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने उम्मीद जगा दी है कि दो दिन बाद झारखंडवासियों को इस भीषण सर्दी से कुछ सुकून जरूर मिलेगा.

यह भी पढ़े: ओरमांझी में ग्रामीणों ने बस में लगाई आग, धू-धू कर जल उठी बस
 
संबंधित सामग्री

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

राज्यभर में कल रात करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की.

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़े हादसे की खबर सामने आई है।

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

मुंद्रिका यादव बीती शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके गांव कर्मा पर्व का झूमर देखने गए हुए थे.

पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिंदा हैंड ग्रेनेड समेत दो गिरफ्तार 

पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिंदा हैंड ग्रेनेड समेत दो गिरफ्तार 

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। 

Bihar News: पटना में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद

Bihar News: पटना में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से हवाला कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की बात सामने आई है।