एक्शन 

Bihar News: पटना में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से हवाला कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की बात सामने आई है। 

By : Rani Thakur
Bihar News: पटना में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना:
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से हवाला कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की बात सामने आई है। अरण्य बलभद्र अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में पुलिस और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई चल रही है।

बताया जा रहा है कि एक कार की टक्कर के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध इनोवा क्रिस्टा का पीछा किया। तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 30 लाख रुपये कैश बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिरासत में लिए गए तीनों लोगों की पहचान संजय कुमार, दिग्विजय ठाकुर और पटेल कारण कुमार सिंधाभाई के रूप में बताई जा रही है। तीनों के गुजरात का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी गुजरात से इनोवा क्रिस्टा में कैश लेकर निकले थे और कोलकाता में रकम की डिलीवरी दी जानी थी। इसी सिलसिले में तीनों पटना पहुंचे थे। पुलिस और इनकम टैक्स विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि बरामद रकम किसकी है और इसका पूरा नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस हवाला नेटवर्क का कारोबार करीब 3000 करोड़ रुपये का होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस आंकड़े और हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसी मामले को लेकर पटना में अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी और जांच जारी है। एजेंसियां बरामद रकम के स्रोत, डिलीवरी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही हैं।

संबंधित सामग्री

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।