Jharkhand Weather: झारखंड का बदला मौसम! कहीं 36 डिग्री की गर्मी तो कहीं ठंड का अहसास, जानिए वेदर अपडेट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड का बदला मौसम! कहीं 36 डिग्री की गर्मी तो कहीं ठंड का अहसास, जानिए वेदर अपडेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा हैं. राज्य में कभी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है तो कभी 30 डिग्री के आसपास ठहर जा रहा हैं. मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है कि आखिर ठंड खत्म हुई या गर्मी शुरू हो गई. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य ट्रांजिशन फेज यानी ठंड से गर्मी की ओर बढ़ते मौसम के दौर से गुजर रहा हैं. 

तापमान में रोजाना बड़ा उतार-चढ़ाव
पिछले कुछ दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा हैं. जहां पहले कई जिलों में पारा 35-36 डिग्री तक पहुंच रहा था, वहीं अब कई इलाकों में यह 32-33 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा हैं. न्यूनतम तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं. पहले जहां रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास था, अब कई जिलों में यह गिरकर 11 से 14 डिग्री तक पहुंच गया है यानी न्यूनतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं. 

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मौसम परिवर्तन का दौर चल रहा हैं. ठंड धीरे-धीरे खत्म हो रही है और गर्मी दस्तक दे रही हैं. इसी वजह से दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा हैं. दक्षिणी झारखंड के जिलों- पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में यह 14-15 डिग्री के बीच रह सकता हैं. 

उत्तर-पूर्वी जिलों को गर्मी से राहत
देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और दुमका जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं. पहले जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच रहा था, अब यह घटकर करीब 32 डिग्री पर आ गया हैं. न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री से गिरकर 14 डिग्री दर्ज किया गया हैं. इसके चलते शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है और मौसम सुहावना हो गया हैं. 

मध्य और पश्चिमी झारखंड का हाल
राज्य के मध्य और पश्चिमी जिलों- पलामू, रांची, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री के आसपास बना हुआ हैं. वहीं न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा हैं. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. आने वाले दिनों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने की संभावना है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड अभी कुछ दिन और बनी रह सकती हैं. कुल मिलाकर झारखंड में मौसम का मिजाज अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिश्रित मौसम लोगों को एक साथ दो मौसमों का एहसास करा रहा हैं. 

यह भी पढ़े: Breaking: धोनी की ब्लैक मर्सिडीज का कटा 1000 रुपये का चालान
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.