झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 15 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने 15 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज मौसम विभाग ने 15 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में अचानक से मौसम ने करवट ले लिया है. गर्मी के जगह बारिश की झारखंड में एंट्री हो गई है. मौसम ने अचानक से ऐसा करवट पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के वजह से हुई है. राज्य के कई जिलों में बीते शाम से ही गरज, चमक और तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है.

वहीं मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज भी राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी. वहीं बताया जा रहा है कि  रांची में आज का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रह सकता है.

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और कोडरमा में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. इस दौरान 35-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, धनबाद, गिरिडीह और देवघर समेत लगभग 15 जिलों में आज छिटपुट बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा. कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: जनगणना 2026 प्रथम चरण: रांची SSP ने अपने आवास के कार्यालय कक्ष में भरा स्व-गणना फॉर्म

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह