शक्ति प्रदर्शन

झारखंड की जमीन और संसाधनों पर किसी का कब्जा नहीं होने देंगे - जोबा माझी

नोवामुंडी प्रखंड के आदिवासी एसोसिएशन भवन में बुधवार को जेएमएम ने शक्ति प्रदर्शन किया, कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड की जमीन और संसाधनों पर किसी का कब्जा नहीं होने देंगे - जोबा माझी

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

जगन्नाथपुर/डेस्क: नोवामुंडी प्रखंड के आदिवासी एसोसिएशन भवन में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शक्ति प्रदर्शन किया. विभिन्न दलों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने पुराने दल छोड़कर झामुमो की सदस्यता ली, जिससे संगठन को बड़ी मजबूती मिली. पार्टी में शामिल होने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह हो समाज युवा महासभा जगन्नाथपुर अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा और जेकेएलएम जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंकू प्रमुख रहे. 

इनके साथ नवाज हुसैन बिरसा, कानूराम बोबोंगा, मनोज बोबोंगा, संजय जेराई, सुदर्शन लागुरी, भुवनेश्वर हेस्सा, सुखराम पुरती, जयसिंह लागुरी, कृष्णा बानरा, रंजीत गोप, विशाल बिरुवा, अमित बिरुवा, मो. नसीम मंसूरी समेत 40 से अधिक लोगों ने झामुमो का दामन थामा. जिला समिति की ओर से सभी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन की रक्षा ही झामुमो की असली लड़ाई है. उन्होंने कहा, "झारखंड की धरती का एक भी टुकड़ा, एक भी संसाधन और जनता के अधिकार का एक भी हिस्सा हम किसी कीमत पर छिनने नहीं देंगे. किसी को भी जमीन और संसाधनों पर कब्जा नहीं करने देंगे."

सांसद ने कहा कि नोवामुंडी सहित पूरे पश्चिमी सिंहभूम में जनता का भरोसा झामुमो पर लगातार बढ़ रहा है. विभिन्न दलों के लोगों का पार्टी में आना इसका प्रमाण है. जनता खोखले नारों और अवसरवादी राजनीति को नकार रही है. उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. जोबा माझी ने कहा कि इस वर्ष का गुआ शहीद दिवस झारखंड के संघर्ष के इतिहास का ऐतिहासिक पल होगा और सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हों. जिला अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दल सिर्फ चुनाव में वादे कर गायब हो जाते हैं, जबकि झामुमो जमीन पर संघर्ष करता है. नोवामुंडी खनिज संपदा से समृद्ध है, लेकिन यहां रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के सवाल आज भी अहम हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं होगा. नए सदस्यों को सम्मान के साथ जिम्मेदारी दी जाएगी और वे गांव-पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करेंगे.जिला सचिव ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जिला महिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन और जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मुंडरी ने कहा कि बढ़ता जनसमर्थन झामुमो के प्रति भरोसे का प्रतीक है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनाराम देवगम ने की, संचालन राहुल आदित्य और धन्यवाद ज्ञापन युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकू ने किया. मौके पर विश्वनाथ बाड़ा, अशोक दास, दुर्गाचरण देवगम, महेंद्र तिरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: 'दिशा' की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.