परेशानी

जलजमाव और कीचड़ से अमनपुर-भरनो सड़क बेहाल,राहगीरों की बढ़ी परेशानी, बरसात में सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

ग्रामीणों के अनुसार,बारिश होने के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जलजमाव और कीचड़ से अमनपुर-भरनो सड़क बेहाल,राहगीरों की बढ़ी परेशानी, बरसात में सड़क पर चलना हुआ मुश्किल

प्रेम कुमार सिंह,न्यूज 11 भारत.

भरनो (गुमला)डेस्क:- भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित अमनपुर से भरनो जाने वाली सड़क इन दिनों जलजमाव और कीचड़ की समस्या से जूझ रही है.बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है और कीचड़ फैल गया है.इससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों,राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.सड़क की बदहाल स्थिति के कारण कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.ग्रामीणों के अनुसार,बारिश होने के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है.सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों को यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर गड्ढा कितना गहरा है.वहीं कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले लोगों को फिसलने का डर बना रहता है.दोपहिया वाहन चालकों को भी इस रास्ते से गुजरने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है.कई बार वाहन के फिसलने से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं.ग्रामीण सदर गुलाम नबी फरास,सचिव इनायत अली,समशाद खान,सबील खान,मुबारक मियां,कुर्बान मियां, एहसान अंसारी,जावेद खान,फिरदौस खान,सफीक खान,तौफीक खान,रौफ अंसारी,रमजान अंसारी,शाहिद अंसारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में इस सड़क से आवागमन करना काफी मुश्किल हो गया है.सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण रोजमर्रा के काम से प्रखंड मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कई बार अवगत कराया गया है.इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत अथवा जलनिकासी की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के साथ-साथ जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उचित जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है.उनका कहना है कि केवल सड़क पर मिट्टी या गिट्टी डाल देने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा.बरसात का पानी सड़क पर जमा न हो,इसके लिए नाली अथवा अन्य प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था जरूरी है.ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क का निरीक्षण कराने और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है,ताकि बरसात के मौसम में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांडेय में बैठक, झंडोतोलन का समय किया गया निर्धारित

संबंधित सामग्री

IMA ने काला-बिल्ला प्रदर्शन की तिथियों को आगे बढ़ाया, 9 और 10 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन 

IMA ने काला-बिल्ला प्रदर्शन की तिथियों को आगे बढ़ाया, 9 और 10 अक्टूबर को करेंगे प्रदर्शन 

राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को सौंपेंगे मेमोरेंडम 

राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी ने सदर अस्पताल रामगढ़ का किया निरीक्षण; स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी ने सदर अस्पताल रामगढ़ का किया निरीक्षण; स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

निरीक्षण के दौरान केंद्र व राज्य सरकार के संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, सेवाओं तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।

मगध परियोजना से पांच हाइवा जब्त, ओझा टांड़ी के पास CISF-CCL की संयुक्त कार्रवाई में 250 टन कोयला बरामद; चालक फरार

मगध परियोजना से पांच हाइवा जब्त, ओझा टांड़ी के पास CISF-CCL की संयुक्त कार्रवाई में 250 टन कोयला बरामद; चालक फरार

अवैध कोयला कारोबार की खबरों के बीच स्कॉर्पियो-एन की गतिविधियों और सवार लोगों की भूमिका पर उठे सवाल

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

अज्ञात चोर दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी