Water tower's solar panel blown away in storm; no

तूफान में उड़ा जलमीनार का सोलर पैनल, 25 मई को दिए आवेदन पर अब तक नहीं हुई सुनवाई

नगर पंचायत हुसैनाबाद क्षेत्र क़े नहर मोड़ क़े समीप छठ घाट क़े समीप स्थित जलमीनार का सोलर पैनल तेज तूफान में उड़ कर छत्तीग्रस्त हो जाने के बाद भी अब तक दूसरा नहीं लगाया जा सका है.

By : Vaibhaw Vikram
तूफान में उड़ा जलमीनार का सोलर पैनल, 25 मई को दिए आवेदन पर अब तक नहीं हुई सुनवाई

न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
नगर पंचायत हुसैनाबाद क्षेत्र क़े नहर मोड़ क़े समीप छठ घाट क़े समीप स्थित जलमीनार का सोलर पैनल तेज तूफान में उड़ कर छत्तीग्रस्त हो जाने के बाद भी अब तक दूसरा नहीं लगाया जा सका है. इस संबंध में वार्ड संख्या-06 के पार्षद अभिमन्यु कुमार गुप्ता ने 25 मई 2026 को उपाध्यक्ष की अनुशंसा कराकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर नया सोलर पैनल लगवाने और जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. 

पार्षद ने आवेदन में बताया था कि सोलर पैनल उड़ जाने से पानी टंकी का संचालन प्रभावित हो गया है, जिससे क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था बाधित है और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मामले की जांच कर अविलंब नया सोलर पैनल लगवाने का अनुरोध किया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच नियमित पानी नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द सोलर पैनल लगाकर जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की है. वहीं, अब तक आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर पहल ट्रस्ट की अनूठी पहल, चार विधवा जोड़ों का हुआ पुनर्विवाह
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.