बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न, शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता नोशनल नंबर प्रशिक्षण सम्पन्न शत-प्रतिशत मैपिंग पर जोर

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज की अध्यक्षता में एसआईआर के दौरान मतदाताओं को नोशनल नंबर प्रदान करने से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे.प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं सुव्यवस्थित बनाना था.प्रशिक्षण सत्र में मतदाताओं को नोशनल नंबर देने की प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, सत्यापन की विधि एवं फील्ड में कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया.

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता की सही मैपिंग सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जाए.अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारी ने कहा कि शत-प्रतिशत मैपिंग इस अभियान की प्राथमिकता है. सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अधिकतम मैपिंग सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.कार्यक्रम के उपरांत विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सामग्री बैग, टोपी, रजिस्टर, स्केल, पेन आदि का वितरण किया गया, ताकि फील्ड में कार्य करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मियों से निर्वाचन कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का आह्वान किया गया. इस प्रशिक्षण से प्रखंड स्तर पर निर्वाचन तैयारियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर एसबीआई ने किया एटीएम का उद्घाटन, अनाथ आश्रम को दिये गये दो कंप्यूटर

संबंधित सामग्री

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

झारखंड

बिहार

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर जितेंद्र उरांव ने लोगों के साथ बैठक कर विचार और विकास की रूपरेखा साझा की

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

झारखंड

अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाएं, यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा - केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर एसबीआई ने किया एटीएम का उद्घाटन, अनाथ आश्रम को दिये गये दो कंप्यूटर

झारखंड

बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर एसबीआई ने किया एटीएम का उद्घाटन, अनाथ आश्रम को दिये गये दो कंप्यूटर

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी

झारखंड

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी