छेड़खानी विवाद

पलामू: छेड़खानी विवाद में हिंसा! घायल युवक की मौत, दो की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने किया शाहपुर-मेदिनीनगर पुल जाम 

कल बुधवार शाम लड़की से छेड़खानी के विवाद में हुई हिंसक वारदात में घायल मकबूल मियां की मौत हो गई है.

By : Dipali Kumari
पलामू: छेड़खानी विवाद में हिंसा! घायल युवक की मौत, दो की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने किया शाहपुर-मेदिनीनगर पुल जाम 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदुआ गांव में कल बुधवार शाम लड़की से छेड़खानी के विवाद में हुई हिंसक वारदात में घायल मकबूल मियां की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. मकबूल मियां की मौत की खबर मिलते ही गरदा और बंदुआ गांव समेत आसपास के इलाकों में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इधर घटना में घायल सुलेमान मियां और शाहीना बीबी का इलाज एमएमसीएच (MMCH) मेदिनीनगर में जारी है, जहां डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शाहपुर-मेदिनीनगर पुल को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. 

क्या है पूरा मामला?

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार शाम छेड़खानी के विरोध को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था. हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी थी और एक महिला और मकबूल मियां पर चाकू से हमला कर दिया था. घायलों के परिजनों ने तबरेज, अबरेज आलम, गोखुला मियां, आजाद मियां, क्युम मियां, शेरू मियां, सोनू मियां और इमरान मियां समेत कई अन्य लोगों पर गोलीबारी और चाकूबाजी का आरोप लगाया है. चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने छेड़खानी के विवाद में घटना होने की पुष्टि की है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी

शाहपुर-मेदिनीनगर पुल पर हुए सड़क जाम के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गयी है. पलामू पुलिस नामजद आरोपियों और हमले में शामिल अन्य लोगों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.