वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: बरही प्रखंड के बरसोत राजा सुरेंद्रनाथ करन देव के दामाद और वरिष्ठ समाजसेवी व बरसोत के पूर्व मुखिया प्रह्लाद सिंह से मिलने झामुमो के पूर्व प्रत्याशी बिनोद विश्वकर्मा मंगलवार को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे.
स्वास्थ्य का हाल जाना, पुत्र को दिया ढांढस
अस्पताल में बिनोद विश्वकर्मा ने प्रहलाद सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके पुत्र विवेक सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विवेक सिंह को हिम्मत और साहस बंधाते हुए प्रहलाद सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
पूर्व मुखिया प्रहलाद सिंह के बीमार होने की खबर मिलते ही क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं. समाजसेवी के रूप में प्रहलाद सिंह की बरसोत और आसपास के क्षेत्र में अच्छी पहचान है. परिवार के सदस्यों ने बिनोद विश्वकर्मा के इस सद्भाव के लिए आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: कल से शुरू होगी अंतिम 4 में जगह बनाने की जंग, 6 यूरोपीय देशों के मुकाबले लैटिन अमेरिकी देशों की कमान अर्जेन्टीना के हाथ