बकरी चोरी

चाईबासा: बकरी चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने हाईमास्ट पोल से बांधा, रातभर रखा बंधक

ग्रामीणों ने युवक को रातभर पोल से बांधे रखा.

By : Dipali Kumari
चाईबासा: बकरी चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने हाईमास्ट पोल से बांधा, रातभर रखा बंधक

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र के रायकोला गांव में बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर हाईमास्ट लाइट के पोल से बांध दिया. ग्रामीणों ने उसे रातभर पोल से बांधे रखा. आज शुक्रवार सुबह इसकी सूचना पाकर एएसआई रामशंकर गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को बंधनमुक्त कर पूछताछ के लिए थाना ले गए.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही बकरी चोरी से ग्रामीण काफी परेशान हैं. इसी वजह से ग्रामीण  दिन-रात पहरा दे रहे हैं. इसी बीच कल गुरुवार देर रात करीब 12 बजे रायकोला चौक पर सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की जेसीबी में एक अज्ञात व्यक्ति बैठा दिखा. युवक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाशी ली. तलाशी में युवक की जेब से दो बाइक की चाबियां मिलीं, जिससे शक गहरा गया. 

इसे भी पढ़ें: काम की बात: आज से तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.