सागर कुमार/न्यूज11 भारत
पतरातु/डेस्क: पतरातु तालाटांड पंचायत उचरींगा मंडाटांड में ग्राम उचरींगा कटिया सोलिया, तलाटांड हरिहरपुर, मेलानी, चेतमा, बर्तुवा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती जमीन दलाली को नियंत्रण लगाने हेतु एक आवश्यक बैठक किया गया. जिसकी अध्यक्षता तलाटांड पंचायत की मुखिया रीमान देवी एवं संचालन कटिया पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने किया.
कहा यहां के ग्रामीण 1909- 10 ई० से यहां के रैयत है जिसका रशीद भी कटता आ रहा, उक्त जमीन पर मकान भी बना हुआ है सभी अपने जमीन पर खेती-बाड़ी भी करते आ रहे हैं, लेकिन ऐसे में जमीन माफिया द्वारा अलग से खाता प्लोट बनाकर रैयतों का जमीन के साथ छेड़छाड़ की जा रही उसे हड़पने का प्रयास षड्यंत्र किया जा रहा.
बता दें कि मुख्य रूप से ऊँचरीगा ग्राम में 1961-62 में हुए मिनी सर्वे के दौरान खाता नं0 41 कुल 29 प्लॉट रकवा 11 एकड़ 50 डी० भूमि को यमुना प्रसाद पिता स्वर्गीय मथुरा प्रसाद के नाम पर फर्जी तरीके से चढ़ा लिया गया है. जबकि उक्त भूमि पर इसका कोई जोत अबाद नहीं है और नाहीं जमीन का कोई पुख्ता दस्तावेत है. उक्त जमीन खातान0 41 कुल 11 एकड 50 डी0. का 1909-10 के सर्वे के अनुकूल, रैयतों का दाखिल कब्जा जोत आबाद है. खतियान और रसीद भी मौजूद है. जमीन पर घर मकान ताना जोते अबाद कायम है. कार वर्तमान समय में उक्त भूमि पर सामीण बोते आबाद कर रहे हैं, हम तमाम ग्रामीण यमुना प्रसाद पिता मन्युरु प्रजाद ग्राम में वो मिनी सबै 1961-62 में हुआ उसमें फर्जी तरीके से खाना 41 कुल 29 प्लॉट रकबा 11 एकड 50 डी० भूमि अपने नाम जे करवा लिया है. उसका ग्रामीणों द्वारा जोरदार विरोध किया गया.
ग्रामीणों का साफ तौर से कहना है कि बाहर से आए हुए दलालों के द्वारा जमीन खरीद परोस किया जा रहा है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
मामले पर मिडिया द्वारा बात किए जाने पर अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया ने इस मामले पर सही पूर्वक जांच पड़ताल कर न्याय संगत काम करने की बात कही गई है.
यह भी पढ़ें: पलामू में टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने किया शुभारंभ