विजय हजारे ट्रॉफी : पियूष के नाबाद शतक से बिहार ने मेघालय को 8 विकेट से हराकर दर...

विजय हजारे ट्रॉफी : पियूष के नाबाद शतक से बिहार ने मेघालय को 8 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

विजय हजारे ट्रॉफी  पियूष के नाबाद शतक से बिहार ने मेघालय को 8 विकेट से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट के अंतर्गत जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेले गए लिस्ट-ए मुकाबले में बिहार टीम ने मेघालय को 8 विकेट से पराजित करते हुए प्रतियोगिता में एक और प्रभावी प्रदर्शन दर्ज किया. सोमवार को खेले गए इस मैच में बिहार ने 218 रनों के लक्ष्य को मात्र 32.3 ओवर में हासिल कर प्लेट ग्रुप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेघालय की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 217 रन बना सकी. मेघालय की ओर से राम ने नाबाद 56 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया, जबकि अंतिम ओवरों में आकाश कुमार ने तेज 26 रनों का योगदान दिया. बिहार की गेंदबाजी इकाई ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए. सबीर खान - 9 ओवर 50 रन 1 मेडन  3 विकेट, मंगल माहरोर और हिमांशु तिवारी ने दो-दो विकेट चटकाए तथा आकाश राज और शाब्बीर खान को 1-1 विकेट मिले.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक रुख अपनाया. बिहार ने 32.3 ओवर में 2 विकेट पर 220 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों पर 31 रन बनाकर तेज शुरुआत दी, इसके बाद पियूष कुमार सिंह और आकाश राज ने पारी को पूरी तरह नियंत्रित किया. पियूष कुमार सिंह ने 88 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की प्रभावी शतकीय पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 1 छक्के शामिल हैं. दूसरी छोर से आकाश राज ने 90 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर उनका भरपूर साथ दिया. दोनों बल्लेबाजों के बीच 182 रनों की साझेदारी ने मैच को एकतरफा बना दिया और बिहार को आसान जीत दिलाई.

इस जीत के साथ बिहार टीम ने न केवल अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की, बल्कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रभावी प्रदर्शन का परिचय दिया. टीम प्रबंधन के अनुसार खिलाड़ियों का यह सामूहिक प्रयास आने वाले मुकाबलों के लिए सकारात्मक संकेत है. बिहार का अब अगला मुकाबला नागालैंड के खिलाफ 31 दिसंबर को खेलेगा.

ये भी पढ़ें- 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल ओपीडी टोकन जेनरेट कर बिहार बना देश में नंबर 1: मंगल पाण्डेय

 

संबंधित सामग्री

पटना पहुंचे नितिन नवीन, बांकीपुर सीट पर जीत के लिए आजमाएंगे ताकत

बिहार

पटना पहुंचे नितिन नवीन, बांकीपुर सीट पर जीत के लिए आजमाएंगे ताकत

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज शाम पटना पहुंचे हैं। यहां वे भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

सावधान! बिहार में आसमान से बरसेगी आफत, वज्रपात और 40 किमी की रफ्तार से आंधी का डरावना अलर्ट!

बिहार

सावधान! बिहार में आसमान से बरसेगी आफत, वज्रपात और 40 किमी की रफ्तार से आंधी का डरावना अलर्ट!

बिहार में मानसून की सक्रियता तेजी से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जुलाई को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अब रफ्तार पकड़ेंगे वाहन, बिहार को इस राज्य से जोड़ने वाली फोरलेन का टेंडर जारी

बिहार

अब रफ्तार पकड़ेंगे वाहन, बिहार को इस राज्य से जोड़ने वाली फोरलेन का टेंडर जारी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आरा से बैरिया रूट से बलिया तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 1564.19 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है।

शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

झारखंड

शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल की गयी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीबीआई जांच की मांग की है.

आदिवासी नेत्री निशा भगत को प्रिंस खान के गुर्गे के नाम पर धमकी, मांगी गयी 5 लाख रुपए की रंगदारी 

झारखंड

आदिवासी नेत्री निशा भगत को प्रिंस खान के गुर्गे के नाम पर धमकी, मांगी गयी 5 लाख रुपए की रंगदारी 

निशा भगत ने रांची के साइबर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है