राहुल सिंह/ न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चर्चित शिव शंकर ज्वेलरी शॉप में करोड़ों रुपए मूल्य के दिन दहाड़े डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार करते हुए लुटे गए सोने चांदी के ज्वेलरी बरामद किया है. साथ ही इस कांड में अच्छे काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने रिवार्ड देकर उन्हें सम्मानित किया है. पुलिस ने इस डकैती कांड का मुख्य सरगना साजिशकर्ता शमशेर आलम को ग्राम फुलसराय रामगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एम एम का एक पिस्टल दो मैगजीन एवं 7.65 एमएम का दो जिंदा करतूस बिना नंबर प्लेट का एक अपाचे मोटरसाइकिल तथा घर में छुपा कर रखे गए सोने की 22 आभूषण कुल वजन करीब (370) ग्राम एवं चांदी की 9 आभषणजिसका कुल वजन लगभग 160 ग्राम है, जप्त किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त शमशेर आलम के विरुद्ध विभिन्न जिलों में मिलाकर कुल 29 अपराधिक मामले दर्ज हैं.
दरअसल 21 अप्रैल को शिव शंकर ज्वेलरी शॉप में दिन दहाड़े करोड़ो रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात को 11 अपराधियों ने पिस्टल के बल पर डाका डाला था. इस मामले में पुलिस ने एक एसआईटी टीम गठित किया था. इस डकैती कांड में पुलिस ने 11 अपराधियों में से कुल 10 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस की दबिश के कारण एक अपराधी न्यायालय में पहले ही आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस इस कांड का उद्भेदन को लेकर एक बड़ी सफलता मान रही है, इस कांड में उद्भेदन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी कार्यालय में रिवार्ड देकर सम्मानित किया गया है. इस मामले में रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूनायत ने बताया कि विगत 21 अप्रैल को रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाशकर ज्वेलरी में डकैती की घटना हुई थी पुलिस द्वारा इसमें अबतक 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कल इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता शमशेर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके निशान देही पर कांड में प्रयुक्त एक पिस्टल दो मैगजीन दो जिंदा कारतूस एक बिना नबर के मोटरसाइकिल करीब 370 ग्राम सोने जैसे दिखने वाली पदार्थ 160 ग्राम चांदी जैसा दिखने वाला पदार्थ को बरामद किया गया है पूर्व मे भी इस घटना में संलिप्त अन्य सभी अपराधियों को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अब पुलिस द्वारा इस मामले में आरोप पत्र दायर करेगी.