आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा, टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो एसी कोच जलकर राख

आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा, टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो एसी कोच जलकर राख

आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग दो एसी कोच जलकर राख

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में रविवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया. विशाखापत्तनम-दुव्वाडा होते हुए एर्नाकुलम जा रही टाटा–एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18189) में अचानक आग लग गई. हादसा एलामंचिली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे हुआ, जब ट्रेन के अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के पैंट्री कार के नजदीक स्थित बी-1 और एम-2 एसी कोच में अचानक आग लग गई. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए. धुएं और आग की लपटों से यात्रियों में हड़कंप मच गया.

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान
आग का पता चलते ही लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत एलामंचिली स्टेशन के पास रोक दिया. इसके बाद रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी गई. हालांकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक दोनों एसी कोच पूरी तरह जल चुके थे.

अफरा-तफरी, जान बचाने के लिए कूदे यात्री
आग लगते ही ट्रेन और स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घबराए यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से उतरकर स्टेशन परिसर की ओर भागे. चारों ओर धुआं फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए स्टेशन भी धुएं की चपेट में आ गया. अनाकापल्ली, एलामंचिली और नक्कापल्ले से पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में बी-1 एसी कोच में सवार विशाखापत्तनम निवासी 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदर की जिंदा जलकर मौत हो गई. इसके अलावा करीब दो दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. आग की चपेट में आने से यात्रियों का सारा सामान भी जलकर राख हो गया.

ब्रेक जाम होने से फैली आग 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बी-1 एसी कोच के ब्रेक जाम हो गए थे, जिससे अत्यधिक गर्मी पैदा हुई और आग फैल गई. रेलवे और प्रशासन की टीमें पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. हादसे के कारण विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा रेल रूट पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों को सुबह 3:30 बजे के बाद वैकल्पिक ट्रेनों और बसों के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई.

गृहमंत्री अनीता ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए. साथ ही रेल सेवाओं को जल्द सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा. मंत्री ने मृतक के परिजनों के प्रति भी संवेदना जताई. फिलहाल रेलवे और प्रशासन की टीमें राहत एवं पुनर्स्थापन कार्य में जुटी हैं. 

यह भी पढ़े: कड़क मसाला चाय का परफेक्ट फॉर्मूला! इन 5 साइंटिफिक तरीकों से हर बार बनेगी स्वादिष्ट

संबंधित सामग्री

शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

झारखंड

शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल की गयी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीबीआई जांच की मांग की है.

आदिवासी नेत्री निशा भगत को प्रिंस खान के गुर्गे के नाम पर धमकी, मांगी गयी 5 लाख रुपए की रंगदारी 

झारखंड

आदिवासी नेत्री निशा भगत को प्रिंस खान के गुर्गे के नाम पर धमकी, मांगी गयी 5 लाख रुपए की रंगदारी 

निशा भगत ने रांची के साइबर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है

16 से 21 जुलाई तक बिहार के इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई का रूट परिवर्तन

बिहार

16 से 21 जुलाई तक बिहार के इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई का रूट परिवर्तन

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।

8000 रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए बीपीओ अनिल खलखो नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

झारखंड

8000 रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए बीपीओ अनिल खलखो नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

8000 रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए बीपीओ अनिल खलखो को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

नाबालिग को बेचने के लिए ले जा रहा मानव तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, तमिलनाडु ले जाने से पहले धर दबोचा

झारखंड

नाबालिग को बेचने के लिए ले जा रहा मानव तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, तमिलनाडु ले जाने से पहले धर दबोचा

पीड़ित नाबालिग के गांव की ही एक किशोरी को भी निरुद्ध किया गया