आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये के लोन का झांसा, रांची में सब्जी कारोबारी से 61 हजार की ठगी

साइबर ठगी

आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये के लोन का झांसा, रांची में सब्जी कारोबारी से 61 हजार की ठगी

राजधानी रांची के रातू में एक सब्जी व्यवसायी को साइबर अपराधियों ने प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत आधार कार्ड पर तीन लाख रुपये का लोन मिलने का झांसा दिया.

आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये के लोन का झांसा रांची में सब्जी कारोबारी से 61 हजार की ठगी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
आधार कार्ड पर प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत तीन लाख रुपये का लोन दिलाने का दावा फर्जी है. प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने ऐसे दावों को फर्जी बताते हुए लोगों को सावधान किया है. इसके बावजूद लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आ रहे हैं. राजधानी रांची के रातू में एक सब्जी व्यवसायी को साइबर अपराधियों ने प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत आधार कार्ड पर तीन लाख रुपये का लोन मिलने का झांसा दिया. इसके बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया. लिंक खोलने के कुछ ही देर बाद उसके बैंक खाते से 61 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई.

पीड़ित को खाते से पैसे निकलने का संदेश मिलने के बाद ठगी का पता चला. उसने लिंक भेजने वाले नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद मिला. 
साइबर अपराधी खासकर छोटे कारोबारियों और कम आय वाले लोगों को आसान और कम कागजी कार्रवाई में लोन दिलाने का लालच देकर निशाना बना रहे हैं.

बताते चलें पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड के आधार पर हर व्यक्ति को तीन लाख रुपये देने वाली कोई सार्वभौमिक सरकारी योजना नहीं है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान संदेश और लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें.

इसे भी पढ़ें: आज सावन का आखिरी दिन, रांची के एतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बहनों ने भोले बाबा को चढ़ाई राखी, भाइयों के लिए की मंगलकामना

संबंधित सामग्री

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.