मेजर ध्यानचंद की जयंती पर महागामा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, उत्साह, श्रद्ध...

राष्ट्रीय खेल दिवस

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर महागामा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, उत्साह, श्रद्धा व गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई जयंती

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार हवन के साथ किया गया

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर महागामा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह श्रद्धा व गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई जयंती

अमित कुमार/न्यूज11  भारत

महागामा/डेस्क: ​आज डीएवी पब्लिक स्कूल ईसीएल ऊर्जानगर में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक परंपरा के अनुसार हवन के साथ किया गया. इसके पश्चात उपस्थित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा भारतीय खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया.

​इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. अन्वेषा बराडा ने अंग्रेजी भाषा में मेजर ध्यानचंद जी के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए जबकि शुभ कुमार ने हिन्दी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया.

​कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए एक रोमांचक गर्ल्स फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया. मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रदर्शन किया. मैच के समापन पर विजेता टीम को विद्यालय की ओर से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया.

​इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर वृक्षारोपण भी किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय शिक्षक ए० हक ने कहा कि खेल और व्यायाम हमारे शरीर और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से किसी न किसी खेल में भाग लेने के लिए आग्रह किया. इसके साथ ही विद्यालय के वरीय शिक्षक विकास चंद्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमें केवल जीतना ही नहीं सिखाते बल्कि अनुशासन, टीम भावना, धैर्य, संघर्ष और हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करना भी सिखाते हैं.

​इस अवसर पर कार्यालय निरीक्षक बिजेंद्र यादव, वरीय शिक्षक नीतिश कुमार, कार्यालय सहायक मनोज ठाकुर एवं अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही.

यह भी पढ़ें:  राजगंज लाल बाजार में युवती की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, हादसे के समय घर में अकेली थी युवती

संबंधित सामग्री

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड

पहले दोस्ती, फिर बेटे से निवेश, 2.07 लाख रुपये के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

झारखंड हाईकोर्ट ने निवेश के नाम पर रुपये लेने और रकम वापस नहीं करने के मामले में फैसला सुनाया है.