बरही में चंगाई सभा को लेकर हंगामा, हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध, बंद कराने की चेतावनी

बरही में चंगाई सभा को लेकर हंगामा, हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध, बंद कराने की चेतावनी

बरही में चंगाई सभा को लेकर हंगामा हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध बंद कराने की चेतावनी

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क:
पदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोमी पंचायत के सुदूरवर्ती गाँव हरमबार (बराही) में टहल मेहता के घर वर्षों से चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने चंगाई स्थल पर पहुंचकर विरोध जताया. लोगों का कहना है कि टहल मेहता और उनकी पत्नी वर्षों से प्रत्येक बुधवार को अपने घर में चंगाई सभा का आयोजन करते आ रहें है. आरोप है कि इस सभा में आसपास के सैंकड़ो महिला पुरुष एकत्रित होकर ईशु मसीह कि प्रार्थना करते हैं और बाइबिल का ज्ञान दिया जाता है. इस दौरान टहल मेहता के घर से बाइबिल समेत कई विवादित किताबें मिली जिसमें स्पष्ट रुप से ईशा मसीह से जुड़े बातों का जिक्र है.

साथ ही यह भी बताया गया कि आयोजक के घर में एक भी हिन्दू देवी देवताओं कि तस्वीर तक नहीं है. ना ही गाँव में किसी प्रकार कि पूजा पाठ अनुष्ठान आदि मे सम्मिलित होते है. यहाँ तक कि प्रसाद लेने मे भी आनाकानी करते है. भोले-भाले अशिक्षित लोगों को प्रलोभन देकर एवं प्रार्थना के माध्यम से बीमारी और परेशानी दूर करने के नाम पर बुलाया जाता है, जहाँ हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ महिलाओं को भड़काया जाता है, ब्रेनवाश कर मतान्तरण करवाया जाता है. आक्रोषित संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुवे स्पष्ट कहा है कि अविलम्ब सभा का आयोजन बंद किया जाए अन्यथा सामाजिक एवं संवैधानिक तरीके से कार्रवाई कि जाएगी. हालाँकि आयोजनकर्ता द्वारा भविष्य मे चंगाई सभा का आयोजन न करने का बात कहा गया है. विरोध करने के दौरान हिंदूवादी संगठन के दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़े: बसिया में बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा, पूर्व मुखिया समेत तीन के घर क्षतिग्रस्त
 
संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह