मोराबादी में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में हंगामा, सड़क पर उतरे सैकड़ों दुकानदार

Uproar in Morabadi over Municipal Corporation's ac

मोराबादी में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में हंगामा, सड़क पर उतरे सैकड़ों दुकानदार

राजधानी रांची के मोराबादी मैदान के बाहर शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब रांची नगर निगम ने साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी. कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क पर उत

मोराबादी में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में हंगामा सड़क पर उतरे सैकड़ों दुकानदार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के मोराबादी मैदान के बाहर शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब रांची नगर निगम ने साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी. कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में दुकानदार सड़क पर उतर आए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने वेंडिंग मार्केट का मुख्य गेट बंद कर दिया. व्यापारियों का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बाजार लगाने से रोक दिया गया, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. मौके पर रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम और सब्जी विक्रेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. स्थिति को देखते हुए लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नजर बनाए हुए है.

फिलहाल मोराबादी इलाके में बड़ी संख्या में दुकानदार जुटे हुए हैं और नगर निगम के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं. मामले को लेकर आगे की कार्रवाई और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रथ यात्रा के कारण 13 से 27 जुलाई तक रद रहेंगी 16 मेमू ट्रेनें
 

संबंधित सामग्री

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड

लैंड सर्वे मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, बार-बार निर्देश के बावजूद स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिलने पर नाराजगी

झारखंड में लंबे समय से लंबित लैंड सर्वे से जुड़े गोकुलचंद जनहित याचिका मामले में हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य सरकार के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई है.