पाकुड़ के तत्कालीन SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट में तीसर...

पाकुड़ के तत्कालीन SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट में तीसरे जज के खंडपीठ में सुनवाई पूरी

कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

पाकुड़ के तत्कालीन sp अमरजीत बलिहार हत्याकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट में तीसरे जज के खंडपीठ में सुनवाई पूरी 

न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क:
पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड मामले में झारखंड हाईकोर्ट में तीसरे जज के खंडपीठ में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. हाईकोर्ट की खंडपीठ के दो जजों ने विपरीत आदेश दिया था. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी का इस मामले में जो फैसला आएगा, वह हाई कोर्ट की खंडपीठ के दोनों जजों में से जिस जज के जजमेंट से मेल खाएगा, हाई कोर्ट के खंडपीठ के उसी जज का फैसला बहुमत के आधार पर मान्य होगा. 

पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार के हत्यारे दो हार्डकोर नक्सलियों सुखलाल उर्फ प्रवीर मुर्मू और सनातन बास्की उर्फ ताला दा को दुमका की निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी. निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. हाई कोर्ट के दो जजों की खंडपीठ में शामिल जस्टिस संजय प्रसाद ने दोनों सजायाफ्ता की फांसी की सजा को बरकरार रखा था. वहीं, जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने दोनों सजायाफ्ता की फांसी की सजा के खिलाफ अपील को स्वीकार करते हुए उन्हें बरी किया था. 

जस्टिस संजय प्रसाद ने अपने आदेश में नक्सलियों  के हमले में शहीद तत्कालीन एसपी  अमरजीत बलिहार के परिजनों को 2 करोड़ मुआवजा और  पांच अन्य शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है. साथ ही अमरजीत बलिहार के पुत्र या पुत्री को डिप्टी एसपी/डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त करने के साथ-साथ उन्हें उम्र सीमा में छूट देने का भी आदेश दिया था. 

बता दें कि, साल 2013 में पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार चुनाव को लेकर एक बैठक में शामिल होने के लिए दुमका गए थे. इस दौरान लौटने के क्रम में नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. नक्सलियों  के हमले में तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार सहित  6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें- हजारीबाग वन भूमि घोटाला: विनय सिंह और स्निग्धा सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट से लगाई जमानत की गुहार 

 

संबंधित सामग्री

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

झारखंड

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हेरहंज थाना कांड संख्या- 12/23 का फैसला सुनाते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर, दस लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन सिंह खरवार उर्फ संजीवन पिता

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

झारखंड

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली  करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंब

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

झारखंड

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे स

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

झारखंड

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के.