उपायुक्त ने गारु, सरयू प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न संस्थानों का लिया जायजा

औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने गारु, सरयू प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न संस्थानों का लिया जायजा

उपायुक्त संदीप कुमार ने आज गारू प्रखंड,सरयू प्रखंड का व्यापक निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं पंचायत कार्यालयों का जायजा लिया.

उपायुक्त ने गारु सरयू प्रखंड का किया औचक निरीक्षण विभिन्न संस्थानों का लिया जायजा

न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क:
उपायुक्त संदीप कुमार ने आज गारू प्रखंड,सरयू प्रखंड का व्यापक निरीक्षण कर विभिन्न विकास योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं पंचायत कार्यालयों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए.उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र, गोइन्दी का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, पोषाहार वितरण, साफ-सफाई, वजन मापन तथा ग्रोथ मॉनिटरिंग की समीक्षा की. उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने एवं सभी गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.इसके पश्चात प्लस टू उच्च विद्यालय सरयू, नेताजी एस सी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. विद्यालय भवन के निर्माणाधीन कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी को तीन माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं की उपस्थिति, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया.निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सरयू प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर लंबित मामलों, अभिलेखों के संधारण एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की. 

उन्होंने राजस्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरयू का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, दवा की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.उपायुक्त ने मध्य विद्यालय डोमाखाड़ का निरीक्षण किया. विद्यालय परिसर में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना, साफ-सफाई तथा पठन-पाठन व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी संबंधित बीएलओ से प्राप्त की तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर संपन्न कराने का निर्देश दिया.

इसके अलावा उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, हेटटोला में छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली.स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने रेफरल अस्पताल, गारू का निरीक्षण किया. उन्होंने ओपीडी,दवा भंडारण, चिकित्सकीय सुविधाओं, साफ-सफाई एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के बेहतर उपचार एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय गारु में निर्वाचन एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आम जनता को योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी लाभ मिल सके. उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण बढ़ाने, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए.मौके पर उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  श्रवण राम ,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी ,जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू,जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गारु, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरयू,अंचल अधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

राधाकृष्ण किशोर जी... झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है: बाबूलाल मरांडी 

झारखंड

राधाकृष्ण किशोर जी... झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है: बाबूलाल मरांडी 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस में DG और IG की अब कोई हैसियत ही नहीं बची है!

गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण,घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर 

झारखंड

गणना प्रपत्र अभियान को लेकर बरवाडीह में प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने किया निरीक्षण,घर-घर पहुंचकर प्रपत्र भरवाने पर जोर 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बरवाडीह प्रखंड प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य में जुट गया है.

सरायकेला जिला परिषद के जिला अभियंता एक महीने से नदारद, विकास कार्य ठप; अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने प्रशासन पर उठाए सवाल

झारखंड

सरायकेला जिला परिषद के जिला अभियंता एक महीने से नदारद, विकास कार्य ठप; अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने प्रशासन पर उठाए सवाल

सरायकेला-खरसावां जिला परिषद में प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है.

बहरागोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

झारखंड

बहरागोड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शनिवार शाम ओडिशा दौरे से लौटने के दौरान बहरागोड़ा पहुंचे.

एल नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए जिला आकस्मिक फसल योजना की हुई समीक्षा 

झारखंड

एल नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए जिला आकस्मिक फसल योजना की हुई समीक्षा 

कृषि एवं संबद्ध विभागों को उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश