नेतरहाट में जंगल सफारी का शुभारंभ, पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

नेतरहाट में जंगल सफारी का शुभारंभ, पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

नेतरहाट में जंगल सफारी का शुभारंभ पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज नेतरहाट में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने झारखण्ड के पहले जंगल सफ़ारी का विधिवत उद्घाटन किया. झारखण्ड पर्यटन विभाग एवं वन विभाग झारखण्ड के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई यह पहल पर्यटकों को नेतरहाट की प्राकृतिक संपदा का और अधिक नज़दीकी एवं रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी. 

height=267

उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि “नेतरहाट झारखण्ड का प्राकृतिक रत्न है. जंगल सफ़ारी की शुरुआत से पर्यटक अब यहाँ के घने जंगलों, विविध वन्यजीवों और अनछुए प्राकृतिक सौन्दर्य को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से देख सकेंगे. यह पहल प्रदेश में पर्यटन को नई गति देगी और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर तैयार करेगी.”

जंगल सफ़ारी के अंतर्गत पर्यटकों के लिए मार्गदर्शित सफ़र, सुरक्षा मानकों का पालन, और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं. यह परियोजना राज्य में सस्टेनेबल और एडवेंचर टूरिज़्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें - झारखंड शिक्षा विभाग में 75 करोड़ का 'आधार स्कैम': भाजपा 
 
संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.